[ad_1]

डीएम ऑफिस में बुजुर्ग
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पत्नी के अंतिम संस्कार का बहाना कर एक बुजुर्ग ने सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से दो हजार रुपये ले उड़ा। जिलाधिकारी ने मानवता के नाते उसकी मदद की और अंतिम संस्कार का सामान दिलाने के लिए लेखपाल को उसके साथ भेजा, लेकिन बीच रास्ते में ही बुजुर्ग गायब हो गया। पूरे मामले की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि बुजुर्ग ने जो पता बताया था उस नाम पर कोई नहीं रहता और न ही किसी की मौत हुई। यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
दरअसल, शनिवार दोपहर के समय जिलाधिकारी अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग(65) वहां पहुंचा और फफक-फफक रोने लगा। जिसने अपना नाम मवीकलां की कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रकाश बताया।
यह भी पढ़ें: West UP News: मेरठ के कई क्षेत्रों में आज 4 बजे तक बिजली गुल, सूबे में फिर अव्वल रहे बिजनौर के 22 थाने
[ad_2]
Source link