गणेश विसर्जन यात्रा में जा रहे युवकों पर फायरिंग: तीन श्रद्धालु घायल, बाइकों और कार से आए बदमाश; मची चीख पुकार

[ad_1]

miscreants opened fire on youth going for Ganesh Visarjan Yatra In Kasganj three devotees were injured

गणेश विसर्जन यात्रा में जा रहे युवकों पर फायरिंग: तीन श्रद्धालु घायल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के कासगंज में सदर कोतवाली क्षेत्र में सोरोंजी-बरेली मार्ग पर गोरहा बाईपास मोड़ से पहले एक कॉलेज के समीप भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में शामिल होकर जा रहे श्रद्धालु युवकों पर बाइक और कार सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। दो युवक पेट में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक युवक को रगड़ती हुई गोली निकल गई। 

फायरिंग से बाइक सवार श्रद्धालुओं के साथ चल रहे अन्य बाइक सवार श्रद्धालु भी बाल-बाल बच गए। सरेराह हुई इस वारदात से भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो को रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस हमलावारों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

जानकारी के मुताबिक माधोपुरी चंदन नगर के श्रद्धालु गणेश विसर्जन यात्रा को भक्तिभाव के साथ ले जा रहे थे। शहर के मार्गों पर श्रद्धालु रंग गुलाल उड़ाकर भगवान श्रीगणेश की विदाई कर रहे थे। शहर के बाहर निकलते ही श्रद्धालु वाहनों पर सवार हो गए। विसर्जन यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालु जो बाइकों से जा रहे थे वह आगे पीछे हो गए। हमले के शिकार हुए युवक भी बाइक पर सवार थे। 

गणपति की प्रतिमा को लेकर लोडर वाहन आगे निकल गए। बाइक सवार पीछे थे। इसी बीच बाइक सवार अर्जुन, बौबी कश्यप एवं अभिषेक पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बौबी और अभिषेक के पेट में गोली लगी। जबकि अर्जुन की कमर को रगड़ते हुए गोली निकल गई। गोली लगते ही युवक बाइक से गिर गए। हमलावरों ने सरिया और लाठी-डंडों से भी प्रहार किया, जिससे बौबी के सिर में चोट है। 

यह भी पढ़ेंः- सत्संगियों का पुलिस पर हमला: बच्चों को आगे करके बनाया सुरक्षा कवच…और पीछे से बरसाते रहे पत्थर व लाठी-डंडे

वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। इस बाइक के अलावा अन्य बाइकों पर श्रद्धालु सवार थे वे भी अपने बचाव में जुट गए। गनीमत रही कि कोई और घटना की चपेट में नहीं आया। हमलावरों के फरार होते ही साथी श्रद्धालु तीनों घायलों को अस्पताल पर ले कर पहुंचे। जहां से बौबी कश्यप और अभिषेक को रेफर कर दिया गया। जबकि अर्जुन का जिला अस्पताल में ही इलाज किया गया। 

सीओ सिटी अजीत चौहान, इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर, इंस्पेक्टर क्राइम चतर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों के रेफर होते ही एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा गया। इस हमले में घायल अर्जुन ने रंजिश मानने वाले राजीव ठाकुर, आकाश, अंकुर, प्रिंस, आदित्य, मिस्टर गुप्ता व तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है।

यह भी पढ़ेंः- सुबह धमकी वाला मैसेज शाम को हमला: ‘धधक रहा लावा, कहीं तो निकलेगी आग, सत्संगियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया’

रंजिश के चलते हमले की घटना हुई है। देा युवकों को गोली लगी है। जिन्हें रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। हमलावरों के जो नाम बताए गए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -जितेंद्र दुबे, एएसपी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *