गर्ल्स हॉस्टल में ‘गंदी नजर’: गाजीपुर के कॉलेज के मामले का एडीजी ने लिया संज्ञान, आरोपी बार-बार बदल रहा बयान

[ad_1]

Gandi Nazar in Girls Hostel ADG took cognizance of Ghazipur homeopathic  college case

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर का मामला
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए अश्लील एमएमएस कांड जैसा सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आया है।  चंडीगढ़ की तरह यहां भी राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज की एक छात्रा ही हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर अपने एक सीनियर छात्र को भेजती थी। दोनों एक ही समुदाय से हैं।  इस खुलासे के बाद से हड़कंप मचा है।

साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस भी छानबीन में जुटी है। दोनों का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इधर, इस पूरे प्रकरण को एडीजी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने फोन कर एसपी ओमवीर सिंह से जानकारी हासिल की। एसपी ने एसटी सिटी को जांच अधिकारी नामित किया है।

चार-पांच दिन पहले ही हुई थी शिकायत

मामले को अपने स्तर से हल करने की कोशिश में लगे कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के उग्र होने पर आरोपी छात्र-छात्रा को छह-छह माह के लिए निलंबित कर दिया। वायरल हुए वीडियो में एक प्रोफेसर जानकारी देते दिखे। उन्होंने स्वीकार किया कि चार-पांच दिन पहले ही मामला संज्ञान में आया था। आरोपी छात्र बराबर झूठ बोलता रहा। छात्र और छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: सीनियर छात्र को भेजती थी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो, खुलासे से मचा है हड़कंप

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *