गलती से भी चोर को चोर मत बोलो

[ad_1]

                
                                                         
                            गलती से भी चोर को चोर मत बोलो!
                                                                 
                            

हकीम जो कुर्सी पर बैठा है चोर है
पर गलती से भी उसे चोर मत बोलो
क्योंकि यहां पर सच बोलना मना है
झूठ जितना फेंक सकते हो तुम बोलो
यहां टमाटर और सेब एक भाव बिका
पर महंगाई भारत में है तुम मत बोलो।।

यहां पर अनपढ़ व्यक्ति नेता बन सकता
पर चपरासी के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है
सच में कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी
पर भारत में नेताओं को पेंशन मिलती है
हर एक बात सचमुच में मैं सच लिखा हूं
पर पढ़ लेना पढ़ कर किसी से मत बोलो।।

थानेदार ईमानदार नहीं है सब जानते हैं
विधायक और सांसद ईमानदार हैं नहीं
इसको चीफ मिनिस्टर भलीभांति जानते
छोटा-मोटा नहीं बड़ा घोटाला मंत्री करते
हमें पता तब लगा जब ईडी उन्हें पकड़ती
जेल भले काट रहे उन्हें अपराधी मत बोलो।।

सियासत-शत प्रतिशत अच्छा नहीं करती
यह तुमको भी मालूम है और हमको भी
आज पूरी की पूरी दाल ही काली मिलती
कौन ऐसा ऑफिस जिसमें रिश्वत न चलती
जज के पेशकार की कलम पैसों से चलती
सचमुच में ये सच बात किसी से मत बोलो।।

~होरी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

17 घंटे पहले

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *