[ad_1]
उधर, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि गंगा का जल स्तर बढ़ने और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रखे गए हैं।
चमोली जनपद में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है। जनपद के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में नदियों के साथ ही गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान थराली में हुआ है। यहां थराली गांव और केरा गांव में कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गईं। कई जगह छोटे पुलों को भी नुकसान हुआ है।
देहरादून में सुबह मालदेवता से सटे कुमाल्डा क्षेत्र में दून डिफेंस एकेडमी का पांच मंजिला भवन गिरा। गनमीत रही कि यहां काई नहीं था। मूसलाधार बारिश के कारण गरुड़चट्टी में एक परिवार के मलबे की चपेट में आने की सूचना है। सूचना मिलने पर कमानडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे और सर्चिंग कार्य शुरू करवाया।
[ad_2]
Source link