गोरखपुर: चील-कौओं से विमानों को खतरा, एयरफोर्स की चिंता का समाधान खोजेंगे अफसर

[ad_1]

Threat to planes in Gorakhpur from eagles and crows

एयरपोर्ट के पास बनाए गए बस स्टैंड के पास लगी दुकानें।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर जिले के नंदानगर में निजी बसों के लिए बनाए गए स्टैंड के पास लगने वाली खाद्य सामग्री के ठेले व रेहड़ी वालों की वजह से पक्षियों का आना जाना बढ़ जाएगा। इससे विमानों के उड़ान में दिक्कतें आ सकती हैं। चील-कौआ की वजह से विमानों को खतरा भी है।

एयरफोर्स की ओर से पुलिस और नगर निगम अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक सूचना दी गई है। इस आपत्ति के बाद एयरफोर्स के साथ पुलिस अफसरों ने समन्वय बैठक कर हल खोजने का फैसला लिया है।

हालांकि, एयरफोर्स की ओर से पत्र अभी नहीं भेजा गया है। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य पदार्थ इधर-उधर फेंके जाए, इसके लिए पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी है, जो समय-समय पर जाकर हिदायत दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से लगाई गुहार: डर है… कहीं बेटा हम दोनों की हत्या न कर दे, मांगी सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक, शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बिहार, कुशीनगर, देवरिया की ओर जाने वाली बसों को शहर से बाहर करने का फैसला लिया। नंदानगर में खाली जमीन पर एक अक्तूबर से बसों को बाहर कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *