गोरखपुर में छेड़खानी: खजनी एसडीएम के कोर्ट में प्रधान समर्थकों का हंगामा, तोड़फोड़

[ad_1]

Ruckus and vandalism by Pradhan's supporters in Khajni SDM's court

खजनी एएसडीएम के कोर्ट में प्रधान समर्थकों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



गोरखपुर जिले में खजनी इलाके के खुटहना गांव में बुधवार को छेड़खानी के विवाद में प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह से मारपीट को लेकर हंगामा हो गया। नाराज समर्थकों ने प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में बृहस्पतिवार दोपहर खजनी थाने का घेराव किया और फिर तहसील मुख्यालय पहुंच गए। यहां आरोपियों को शांतिभंग के मामले में चालान करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

समर्थकों ने एसडीएम कोर्ट में घुसकर शीशे व अन्य सामान तोड़ दिए। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी सहित तीन को शांतिभंग में 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात युवती से छेड़खानी को लेकर भाई ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के घरवालों ने भाई की पिटाई कर दी। भाई, प्रधान के घर पहुंचा और इस बारे में उन्हें बताया। गांव का मामला होने की वजह से प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह समझौता कराने के लिए पहुंच गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *