[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर शहर के जिन इलाकों में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं या जुलूस निकलता हैं वहां के लोगों का दर्द पूछिए…। तेज आवाज में बजते डीजे से लोग बीमार हो रहे हैं। लोग अपने बच्चों को कान में रुई लगाकर सुलाते हैं पर जब डीजे का शोर होता है तो उनकी नींद अचानक खुल जाती है। यही नहीं, कंपन करती तेज आवाज से लोगों के किचन के बर्तन तक गिर जाते हैं।
हृदय रोगियों के लिए तो समय काटना मुश्किल हो जाता है। इन समस्याओं को झेलते हुए अब लोग सब्र खोने लगे हैं। यही वजह है कि कई मोहल्लों के लोगों ने सामूहिक तौर पर एकजुट होकर मोर्चा खोला है। सभी चाहते हैं कि अब यह शोर बंद हो।
शहर में जुलूस, प्रतिमा विसर्जन और शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजते हैं। आजिज आकर लोगों ने डीजे की तेज आवाज के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। बसंतपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिवार, दुर्गा मिलन चौक की ओर से पूरे शहर में बैनर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।
इसे भी पढ़ें: नवरात्र में मिलेगा फूड पार्क का तोहफा…सीएम योगी से उद्घाटन की तैयारी
ऐसा करने वाले उनकी पीड़ा को समझें। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस मोहल्ले से अधिकांश जुलूस और प्रतिमाएं गुजरती हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। तेज आवाज में डीजे बजने से खासकर उन लोगों को समस्या होती हैं, जो पहले से बीमार हैं। उनका उपचार चल रहा है।
[ad_2]
Source link