गोरखपुर में नौसड़ से पैडलेगंज तक सर्विस लेन: लगाए लाल निशान…कहीं गेट तो किसी का टूटेगा मकान

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

Updated Mon, 02 Oct 2023 12:31 PM IST

Service lane from Nausad to Padleganj Put red marks for damaged

नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्सलेन रोड पर फ्लाईओवर के दोनों बनेगी सर्विस लेन।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर शहर में नौसड़ से पैडलेगंज तक सर्विस लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लाल निशान लगाना शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर 18-18 फीट सर्विस लेन बनाई जाएगी। बिजली के खंभे व ट्रांसफाॅर्मर हटाए जाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू कराने की तैयारी है। सर्विस लेने बनने से लोगों को सहूलियत होगी।

नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर टीपीनगर से देवरिया बाईपास तिराहा से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर बनने से सड़क पर जगह कम हो गई है। यातायात के संचालन में कोई दिक्कत न हो इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्विस लेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे मंजूर कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: चमकेगी अब गोलघर की चटोरी गली, एक तरफ सजेंगी दुकानें तो दूसरी ओर हरियाली

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *