[ad_1]

गोरखपुर राप्ती नदी उफनाई।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल में दो दिन से हो रही भारी बारिश रविवार को थम गई तो जिले में नदियां स्थिर हो गईं। अंदेशा जताया जा रहा था कि अगर नेपाल में इसी तरह से जबरदस्त बारिश होती रही तो राप्ती और रोहिन समेत सभी नदियों का जलस्तर बढ़ जाएगा। इससे जल्द ही बाढ़ आने की आशंका थी, लेकिन नेपाल में बारिश के हल्की पड़ने से राहत मिली है। मगर खतरा बहुत दूर नहीं है। राप्ती नदी का बर्डघाट में खतरे का निशान 74.98 मीटर निर्धारित है और सोमवार शाम चार बजे यहां पर नदी का बहाव 72.50 मीटर रहा। उधर, अब एक नई समस्या सामने है। जलस्तर स्थिर होने के बाद भी बहाव तेज है। इससे नदियों में कटान का खतरा है।
[ad_2]
Source link