[ad_1]

घटनास्थल पर मौजूद भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के कमर्शियल ग्राउंड में एक गाय का पेड़ से बंधा शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर आक्रोशित स्थानीय लोगों की भीड़ ग्राउंड पर एकत्रित हो गई। पुलिस को जानकारी देकर आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
वहीं, गाय मालिक का आरोप है कि किसी ने उनकी गाय को चोरी कर उसके साथ कुकर्म कर गला रेत कर हत्या कर दी। गाय का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ है और आगे के पैरों को भी पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसीपी नौबस्ता कार्यालय प्रदर्शन करने जा रहे हैं। बता दें कि एक माह पहले भी गोवंश से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था। गुजैनी क्षेत्र में मवेशी के साथ दुष्कर्म करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
[ad_2]
Source link