[ad_1]

गाय के बछड़ों को गुड़ खिलाते सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के लिए 17 पशुपालकों का चयन किया गया है। आठ से 12 लीटर दूध देने वाली गाय के पालक को 10 हजार, 12 लीटर से ज्यादा दूध देने वाली देशी गाय के पालक को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन गर्ग ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए 35 पशुपालकों ने आवेदन किया था। सभी का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के बाद 17 पशुपालकों को पात्र पाया गया है। सभी को योजना के तहत निर्धारित की गई धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना का संचालन किया जा रहा है। जनपद में कुल 107 पशुपालकों को योजना के तहत नकद पुरस्कार दिया जाना है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले पशुपालक के घर जाकर पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारी सत्यापन करते हैं। दो दिन तक गाय का दूध निकलवा कर देखा जाता है। जिन पशुपालकों की गाय लगातार दोनों दिन आठ से 12 लीटर दूध देती है। उन पशुपालकों का योजना का लाभ देने कि लिए चयन किया जाता है। जिन पशुपालकों की गाय 12 लीटर से ज्यादा दूध दे रही है, उन्हें योजना के तहत 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ केवल उन्हीं पशुपालकों को दिया जाएगा, जो देशी गाय का पालन कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link