गौरव: वीरता पुरस्कार पाने में देश में पहले स्थान पर जम्मू कश्मीर पुलिस, 72 कर्मियों को मिलेगा सम्मान

[ad_1]

jammu kashmir Police 72 Officers receives Medal for Gallantry and 12 Medal for Meritorious Service

जम्मू कश्मीर पुलिस
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार


केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार (PGM) से दो कर्मियों का सम्मान होगा। वहीं, 275 कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Medal for Gallantry) दिए जाएंगे। 

275 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा 72 वीरता पुरस्कार जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को देने का एलान हुआ है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के 12 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद दूसरा नंबर छत्तीसगढ़ का है, जहां के 26 कर्मियों को यह सम्मान मिलेगा। इसके बाद झारखंड के 23, महाराष्ट्र के 18, ओडिशा के 15, दिल्ली के आठ, सीआरपीएफ के 65 और एसएसबी-सीएपीएफ व अन्य राज्य-केंद्र शासित प्रदेश की सेवाओं के 21 कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।

कुल 277 वीरता पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा 119 कर्मी माओवाद और नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में तैनात रहे हैं। इसके अलावा 133 कर्मी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के हैं। वहीं, दूसरे क्षेत्रों के 25 कर्मियों को भी उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

इन वीरता पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति की ओर से विशिष्ट सेवा के लिए 102 मेडल्स दिए जाएंगे। इनमें पुलिस सेवा को 94, दमकल सेवा को चार, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को चार मेडल्स देने का एलान किया गया है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुरस्कारों के अलावा 753 सराहनीय सेवा के लिए भी पुरस्कारों का एलान हुआ है। इनमें 667 पुलिस सेवा, 32 दमकल सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा के कर्मियों को देने की घोषणा हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *