गौरीकुंड हादसा: छह दिन बाद भी 20 लापता लोगों का सुराग नहीं, नेपाली लोगों के बारे में दूतावास से किया संपर्क

[ad_1]

Uttarakhand Gaurikund Landslide 14 Missing people of Nepali origin have been informed about embassy

गौरीकुंड में नदी से लोगों को ढूंढती टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। लेकिन 20 अब भी लापता है।

Uttarakhand Weather: चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह

जिला प्रशासन के अनुसार, लापता लोगों में चार रुद्रप्रयाग, दो आगरा के हैं। शेष 14 लोग नेपाली मूल के हैं उनके बारे में नेपाल दूतावास से भी संपर्क किया गया है। नेपाली मूल के ये लोग कब नेपाल से भारत आए और उनके घर-परिवार के बारे में जानकारी मांगी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *