ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: बरेली में बोले सीएम योगी- प्रदेश की तरक्की से ही उभरेगी विकसित भारत की तस्वीर

[ad_1]

CM Yogi says image of developed India will emerge only through the progress of the uttar pradesh

बरेली में सीएम ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात सर्किट हाऊस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों का वीडियो देखा। डीएम से कहा कि बरेली में भी लोगों को इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की से ही विकसित भारत की तस्वीर उभरकर सामने आएगी। उत्तर प्रदेश को विकसित करने के लिए जो काम हुए हैं, उन्हें आम जनता तक पहुंचाया जाए। 

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सात मिनट का वीडियो देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। डीएम ने उन्हें अवगत कराया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सजीव प्रसारण का इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में रविवार रात 11 बजे तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात की। उनसे जिले का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। 28 फरवरी तक आचार संहिता न लगने पर कुतुबखाना पुल के लोकार्पण और नाथ महोत्सव में भी मौजूद रहने का आश्वासन दिया।

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में किया रात्रि विश्राम, सुबह कल्किधाम के भूमि पूजन के लिए हुए रवाना

बरेली के महापौर उमेस गौतम ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके जब कुतुबखाना पुल को महादेव पुल का नाम देते हुए जनता को समर्पित करने का आग्रह किया तो मुख्यमंत्री ने सहमति जाहिर की और अपने स्टाफ को नोट करा दिया, लेकिन अभी लोकार्पण की तारीख तय नहीं है। उम्मीद है कि जल्दी ही कार्यक्रम आ जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *