ग्राउंड रिपोर्ट: जाति पर टिकी विकास की धुरी… मुआवजे को लेकर सुलग रहे सवाल; भट्टा-पारसौल में मुकदमे की चिंता

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 Ground report from Gautam Buddha Nagar axis of development rests on caste

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


2011 के जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्धनगर में हिंदू आबादी करीब 85 फीसदी है। 47 फीसदी शहरी और 53 फीसदी ग्रामीण आबादी वाली इस सीट पर पहली बार 2009 में हुए चुनाव में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर जीते थे। भाजपा से उतरे डॉ. महेश कुमार शर्मा तब महज 2.15 प्रतिशत वोटों के अंतर से हारे थे। 

2014 में भाजपा से फिर डॉ. महेश शर्मा उतरे और 50.01 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भगवा परचम फहरा दिया। 2009 के चुनाव में 33.24 फीसदी वोट शेयर हासिल करने वाली बसपा 2014 में 16.53 प्रतिशत पर सिमटकर तीसरे पायदान पर खिसक गई। जबकि 26.64 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सपा दूसरे स्थान पर आने में कामयाब रही थी। 

2019 की बात करें तो भाजपा ने अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 59.64 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। बसपा से उतरे सतवीर ने दम दिखाया जिससे पार्टी की मतों में हिस्सेदारी बढ़कर 35.46 प्रतिशत हो गई। ये आंकड़े बहुत कुछ इस सीट के मिजाज को स्पष्ट कर देते हैं।

हम सुबह नोएडा के सेक्टर-76 से आगे स्थित बरौला गांव पहुंचे। पार्क में टहलने आए कुछ लोग चर्चा में मशगूल मिले। ये सभी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। चुनावी चर्चा छिड़ते ही अकाउंटेंट प्रवीन कुमार कहते हैं, हम तो सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा के साथ हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिनेश बेरोजगारी पर सवाल उठाते हैं। पर, यह भी कहते हैं कि विकल्प के अभाव में वे भाजपा के साथ हैं। वहीं, सरजू गुर्जर बताते हैं कि वह पहले भाजपा के साथ थे, पर अब सपा के साथ हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *