घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने पर प्रेमिका के घर में घुसा शादीशुदा प्रेमी, आत्मदाह करने की कोशिश

[ad_1]

Married lover entered girlfriend house in mirzapur and tried to commit self immolation

घर में घुसे प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर शादीशुदा प्रेमी ने ऐसी हरकत की जिससे लोग आक्रोशित हैं। उसने प्रेमिका के परिजनों को धमकी दी। धमकी से घबराए  प्रेमिका के परिजन घर बंद करके कहीं और चले गए। गुरुवार की देर रात पहुंचा प्रेमी घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर प्रेमी को समझाया, पर वह नहीं माना। मौके पर एसडीएम और सीओ भी पहुंचे।

शुक्रवार सुबह 10 बजे जिद पूरी न होने पर उसने घर में आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। रात 11 बजे से शुरू हुआ हंगामा सुबह 10 बजे समाप्त हुआ।

वाराणसी में हुआ था दोनों का संपर्क

चंदौली जिले के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति दीपक पांडेय को अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय लड़की से प्रेम हो गया। लड़की वाराणसी में पढ़ रही थी। युवक वहीं से उसके संपर्क में आया। युवक काफी समय से लड़की के घर आता जाता था। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और  तय कर दी।

ये भी पढ़ें: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *