घर का ‘दानव’: पुलिस के हत्थे चढ़ा बेटी के साथ संबंध बनाने का आरोपी, जान से मारने की देता था धमकी

[ad_1]

Accused of having relations with daughter caught by police

arrest symbol
– फोटो : amar ujala

विस्तार


19 वर्ष की बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी पिता को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया था। सीओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी बेटी के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को व्यथा बताने लगी तो लोग सुनकर दंग रह गए। उसने बताया कि उसका पति पिछले दो वर्ष से बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। जब भी वह विरोध करती या मां से शिकायत करने की बात करती थी तो उसका पिता जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता रहा।

इसे भी पढ़ें: बेटी के साथ दो साल तक संबंध बनाता रहा पिता, हर बार पाप के बाद देता एक ही धमकी

मां को जानकारी होने पर उसने ऐतराज जताया मगर बदनामी के डर से वह मुंह न खोल सकी। आजिज आने पर बेटी को लेकर वह थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *