[ad_1]

महराजगंज में हत्या
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ियार बुजुर्ग में मंगलवार सुबह घर से लापता हुई सात वर्षीय बालिका का शव उसके घर के बगल में एक गली में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बालिका की मां संजू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तेजाब पिलाकर बेटी की हत्या कर दी गई। बालिका के पिता गिरिजेश गौड़ ने भी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग गांव के गिरिजेश गौड़ की पुत्री प्रिया गौड़ (7) ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी।
मंगलवार सुबह 10 बजे खाना खाकर घर से खेलने के लिए निकली, उसके बाद वह लापता हो गई। घर वालों ने प्रिया का फोटो सोशल मीडिया पर फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर पर डालकर उसको ढूंढने में मदद की गुहार लगाई थी। उसके बाद परिजनों ने पूरे ग्राम सभा से लेकर रिश्तेदारी में ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह सात बजे गांव के मनीष के घर के पास गली में प्रिया का शव मिला। गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
इसे भी पढ़ें: कल से शुरू होगी आईआरसीटीसी की सात ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन, जानिए कहां-कहां रहेगा स्टॉप
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एएसपी अतिश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। परिजनों ने हत्या की अशंका व्यक्त की तो उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम गोरखपुर से जांच करने आई है। पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी है।
[ad_2]
Source link