घूस लेने का मामला: 20 लाख रिश्वत मांगने वाले IPS अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, कमलेश बहादुर नए एसपी देहात

[ad_1]

Bribery case: IPS Anirudh Singh who demanded 20 lakh bribe removed from duty, Kamlesh Bahadur new SP Dehat

अनिरुद्ध सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार को 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में पद से हटा दिया गया है। बुलंदशहर से ट्रांसफर होकर कमलेश बहादुर नए एसपी देहात होंगे। दरअसल,  अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान का पुराना वीडियो वायरल हो गया था, वीडियो में एक सफाई कर्मचारी को दुष्कर्म मामले में बचाने के लिए बीस लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। डीजीपी के आदेश पर इसकी फिर से जांच चल रही थी। 

ये था पूरा मामला 

वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आईपीएस अनिरुद्ध कुमार के कंधे पर दो स्टार लगे हैं। जबकि अब पदोन्नत होने के बाद वह एसपी देहात बन गए थे। उनके कंधे पर अब अशोक स्तंभ लगे हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में व्यापारी को फांसी पर लटकाया फिर जलाया शव, मेरठ में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

अखिलेश के ट्वीट पर हरकत में आया शासन

सपा सुप्रीमो अखिलेेश यादव द्वारा वायरल वीडियो पर ट्वीट में भाजपा सरकार पर सवाल उठाए जाने के बाद शासन ने आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को दी गई क्लीन चिट का फिर से परीक्षण कराने का फैसला किया है।

35 सेकंड की वीडियो का यह है सारांश

वीडियो कॉल करने वाला व्यक्ति कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर आईपीएस अनिरुद्ध कुमार से बात कर रहा है। आईपीएस कह रहे हैं कि इतना लेट मत कीजिए, आज कितना भेज रहे हैं। व्यक्ति ने कहा-10 लाख रुपये भेज रहा हूं। अधिक रुपये निकालने पर शक बढ़ जाता है। 10 लाख जब अकाउंट से निकलता है तो दिक्कत होती है। आईपीएस कहते हैं कि कम से कम 20 का इंतजाम करिए और शाम को भेजिए, बाकी का मैं तरीका बताता हूं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *