घोसी उपचुनाव: सपा छोड़कर भाजपा में लौटे दारा सिंह चौहान को ही भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया

[ad_1]

Dara Singh Chauhan will be the BJP candidate for bypoll on Ghosi seat.

गृहमंत्री अमित शाह के साथ दारा सिंह चौहान (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा ने मऊ जिले की घोसी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को ही उम्मीदवार बना दिया है। चौहान इसी सीट से सपा से विधायक थे और इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वो एक बार फिर घोसी से ही चुनाव लड़ेंगे और उन पर अपनी सीट बचाने की जिम्मेदारी होगी।  घोसी में मतदान 5 सितंबर और मतगणना 8 सितंबर को होगी। सपा ने रविवार को सुधाकर सिंह के प्रत्याशी होने की घोषणा की है। 

दारा सिंह चौहान के फिर से मैदान में आने के कारण घोसी सीट का उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। अब दारा सिंह पर अपनी सीट बचाने की जिम्मेदारी है तो सपा भी उन्हें मात देकर अपनी ताकत दिखाना चाहेगी।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: मायावती बोलीं, 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप में पीछे छूटे जनहित के मुद्दे

ये भी पढ़ें – स्वतंत्रता संग्राम का गवाह भी है रामजन्मभूमि परिसर, कुबेर टीले पर सेनानियों को दी गई थी फांसी

घोसी सीट पर राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। पिछली बार सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा के साथ थे, जबकि इस बार वह भाजपा के पाले में आ चुके हैं। दारा सिंह चौहान की नोनिया जाति के भी मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं।

इस सीट पर जीत हासिल कर सपा यह संदेश देना चाहेगी कि राजभर और चौहान के भाजपा में जाने के बाद भी पार्टी यहां मजबूत है। इस उपचुनाव के परिणाम से यह भी पता चलेगा कि पूर्वांचल के इन दोनों कद्दावर नेताओं के साथ आने का भाजपा को कितना फायदा मिला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *