चरित्र पर शक: ‘वो रातभर गायब रहती थी…’, गाना गुनगाते हुए बोला- मुझे पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने का मलाल नहीं

[ad_1]

Husband kills wife in pilibhit doubt on character showed no remorse for murder went to jail singing a song

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पति
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को घटना का जरा से भी मलाल नहीं था। जेल ले जाते समय आरोपी गाने गुनगुनाता हुआ गया।

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी हर स्वरूप ने अवैध संबंधों के शक में अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रात-रात भर घर से नदारद रहती थी।

जब वह अपनी पत्नी को इस बात को लेकर मना करता था तो कहासुनी होती थी। घटना वाली सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। हरस्वरूप का कहना है कि पत्नी उसे मारने को तैयार हो गई। इसके बाद उसने पीछे से पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चरित्र पर शक: ‘मैंने बहुत समझाया… वो नहीं मानी, रात में करती थी फोन पर बात, इसलिए काट डाला’, पति का कबूलनामा

हरस्वरूप को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जब पुलिस आरोपी को जेल ले जा रही थी तो आरोपी के चेहरे पर किसी तरह के पछतावे के कोई भाव दिखाई नहीं दे रहे थे। आरोपी जेल जाते वक्त गाना गुनगुना रहा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *