[ad_1]

हरदोई में बड़ा सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। पचदेवरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में दूल्हा, उसके पिता, बहनोई, भांजे और वाहन चालक की मौत से खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। ससुरालवाले बरातियों के स्वागत के लिए जयमाला तैयार किए हुए थे।
पल भर में उनके पास पहुंची एक सूचना ने सारी खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कूल्हा गांव में बरात विदा होने के बाद महिलाएं घर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही थीं। हर कोई खुश था, लेकिन इसी बीच देर रात करीब 9:00 बजे एक ऐसी मनहूस सूचना पहुंची, जिसने पूरे परिवार के लोगों पर गम का पहाड़ तोड़ दिया। एक दुख भुला भी न पाए थे तब तक एक के बाद एक गम के पहाड़ टूटते रहे।
[ad_2]
Source link