चोरी की नियत से चढ़ा था चोर छत पर, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

[ad_1]

चोर को चोरी करना भारी पड़ गया इसकी कीमत उसे अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी, आया तो था वो चोरी करने लेकिन 11 हजार बिजली की तार के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह पड़ोसियों ने जब उसकी लाश को देखा तो घरवालों को इसकी सूचना दी.

News Nation Bureau | Edited By : Rashmi Rani | Updated on: 20 Sep 2022, 11:50:20 AM

current

मौके पर जमा लोग (Photo Credit: NewsState BiharJharkhand)

Chhapra:  

चोर को चोरी करना भारी पड़ गया इसकी कीमत उसे अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी, आया तो था वो चोरी करने लेकिन 11 हजार बिजली की तार के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह पड़ोसियों ने जब उसकी लाश को देखा तो घरवालों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मामला छपरा के नगरा ओपी क्षेत्र के नगरा बाजार मोहल्ले की है. मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगो ने बताया कि सुबह में करीब 3 बजे एक काफी तेज आवाज हुई और बिजली कट गई, लेकिन किसी को कुछ भी पता नहीं चल पाया. तभी सुबह खुर्शीद अहमद के छत पर एक युवक को मृत अवस्था मे देखा गया, लोगो ने बताया कि युवक चोरी की नीयत से छत पर चढ़ा होगा, जो 11 हजार बिजली की तार के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

दरअसल, खुर्शीद आलम के छत से सटे ही यह तार गुजरा है, जिस वजह से छत की सीढ़ी को बंद कर दिया गया है और परिवार के सदस्य कभी भी छत पर नही जाते हैं. शायद चोर इस बात से अनजान होने के कारण इसकी चपेट में आया होगा. मृत युवक की अब तक पहचान नही हो पाई है जिसे तलाशने में पुलिस जुट गई है कि आखिर ये युवक कौन था और छत पर कैसे पहुंचा.






संबंधित लेख

First Published : 20 Sep 2022, 11:50:20 AM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *