छात्रा की मौत के बाद सामने आया ये सच: पड़ोसी युवकों ने की थी ऐसी हरकत, सहन नहीं कर सकी; दे दी जान

[ad_1]

truth after death of girl student Neighboring youth had done such an act could not bear it gave life

girl crime
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


आगरा के थाना खेरागढ़ स्थित गांव में किशोरी ने शनिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रविवार को परिजन ने पड़ोस के दो युवकों पर वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अभिषेक और विष्णु पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक किशोरी के पिता ने थाना खेरागढ़ में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के अभिषेक और विष्णु ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों आरोपी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे थे।

बेटी के आत्महत्या करने से पहले भी छत के रास्ते से घर में आये थे और चाकू रखकर गलत काम करने का प्रयास किया था। इसी से आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *