छोटे परिवार की मिनी फॉर्च्यूनर… माइलेज भरपूर और इंजन दमदार

[ad_1]

Toyota Urban Cruiser Hyryder: भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग उसके विकल्प के तौर पर सीएनजी और बैटरी चालित हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को अधिक पसंद कर रहे हैं. जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड कार को पिछले साल के सितंबर महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को मिनी फॉर्च्यूनर भी कहा जाता है, जो छोटी फैमिली के लिए सस्ती हाइब्रिड कार है. यह कार पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी वर्जन में भी पेश की गई है. इसके साथ ही, यह कार भरपूर माइलेज देती है और इसके इंजन भी दमदार हैं. आइए, इस कार की खासियत के बारे में जानते हैं.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की प्राइस

टोयोटा इंडिया ने अभी हाल ही में अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड कार की कीमत में करीब 60,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. भारत के एक्स-शोरूम में इस कार की कीमत 10.73 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 19.74 लाख रुपये तक जाती है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.74 लाख रुपये है, जो मिडिल क्लास छोटी फैमिली के बजट के अनुरूप है. यह कार कुल चार वेरिएंट में आती है, जिसमें ई, एस, जी और वी वेरिएंट उपलब्ध है. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 5 सीटर एसयूवी कार है, जिसमें पांच सवारियां आराम से बैठकर सफर पूरा कर सकते हैं.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के कलर

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड कार सात मोनोटोन और चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस के साथ आती है, जिसमें कैफे व्हाइट, एंटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे, स्पोर्टिंग रेड, मिडनाइट ब्लैक, कावे ब्लैक, स्पीडी ब्लू, स्पोर्टिंग रेड के साथ मिडनाइट ब्लैक, एंटाइसिंग सिल्वर के साथ मिडनाइट ब्लैक, स्पीडी ब्लू के साथ मिडनाइट ब्लैक और कैफे व्हाइट के साथ मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का इंजन और ट्रांसमिशन

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की च्वॉइस मिलती है. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 116पीएस की पावर जेनरेट करता है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं, इसका माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन 102पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की च्वॉइस मिलती है. माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन में मैनुअल ट्रांसमिएन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी रखा गया है. इसके सीएनजी वेरिएंट्स में माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसका माइलेज 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के फीचर्स

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और पडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. टोयोटा ने इस कार में हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए हैं. सवारियों की सुरक्षा के लिए इस हाइब्रिड कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. बाजार में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, निसान किक्स, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और फोक्सवैगन टाइगन से है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *