जज्बा: 32 दिन में 1600 किलोमीटर दौड़कर अमरनाथ से अयोध्या राम मंदिर पहुंचा पर्वतारोही

[ad_1]

Mountaineer reached Ayodhya from Amarnath by running 1600 km in 32 days

अयोध्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा के पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने बूढ़ा अमरनाथ से अयोध्या तक की दूरी दौड़कर पूरी की है। 32 दिनों में करीब 1600 किलोमीटर की दूरी तयकर वह मंगलवार शाम अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर कारसेवकपुरम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया। नरेंद्र सिंह का दावा है कि पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी फतह कर 18 विश्व रिकॉर्ड वे अपने नाम कर चुके हैं।

चंपत राय के मुताबिक, उत्साही नवयुवक नरेंद्र सिंह रोज 50 किमी. की दूरी तय करते थे। नरेंद्र ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर यह यात्रा शुरू की थी। उन्होंने अपनी इस अनूठी यात्रा का नाम दिया है ‘रन फॉर राम’। अयोध्या पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें केसरिया पटका ओढ़ाकर अभिनंदन किया। 

नरेंद्र इससे पहले रामेश्वरम से अयोध्या तक 2931 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चुके हैं। उन्होंने 3 जून को बूढ़ा अमरनाथ से रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत की थी। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थे। 

सात राज्यों से होकर गुजरी इस यात्रा ने 1600 किलोमीटर का सफर तय किया। बताया कि उनका उद्देश्य है कि चारों दिशाओं को अयोध्या से जोड़ा जाए। सनातन संस्कृति व रामसंस्कृति को चारों दिशाओं में पहुंचाने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *