जनवरी में होगा बड़ा धमाका! ये 5 टू-व्हीलर्स लॉन्च होते ही कर देंगे बड़ी-बड़ी कंपनियों की बोलती बंद!

[ad_1]

Ather 450 Apex

Ather 450 Apex

बेंगलुरु स्थित ईवी निर्माता Ather Energy 6 जनवरी को अपनी नई 450cc इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 Apex लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह Ather Energy की सबसे महंगी पेशकश होगी और अपने सेगमेंट का सबसे तेज़ स्कूटर होने का दावा करता है. इसमें रेड मोड के साथ Warp+ मोड भी शामिल किया गया है.

Honda Activa Electric

Honda Activa Electric

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) 9 जनवरी को अपनी लोकप्रिय स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक संस्करण लॉन्च कर सकती है. हालांकि इस इलेक्ट्रिक एक्टिवा के बारे में अभी तक कोई खास तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Hero 440cc News Bike

Hero 440cc News Bike

हीरो मोटोकॉर्प अपनी बहुप्रतीक्षित 440cc मोटरसाइकिल को 22 जनवरी को लॉन्च कर सकती है. यह हार्ले-डेविडसन X440 पर आधारित है. रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन वाले X440 से कम हो सकती है.

Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650

रॉयल एनफील्ड ने कुछ हफ्ते पहले ही अपनी नई क्रूजर मोटरसाइकिल Shotgun 650 का अनावरण किया था. यह सुपर मीटियर 650 की तुलना में छोटे पहियों और एक नए सबफ्रेम के साथ आती है. यह लगभग 3.3 से 3.4 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च हो सकती है.

Husqvarna Svartpilen 401

Husqvarna Svartpilen 401

नई पीढ़ी की Husqvarna Svartpilen 401 के इस महीने भारत में प्रवेश करने की संभावना है. इसी महीने बाइक का ग्लोबल डेब्यू भी हो सकता है. Svartpilen 401 राइड-बाय-वायर है और इसमें KTM की नई पीढ़ी के स्ट्रीटफाइटर से कई राइड मोड भी लिए गए हैं. पावरट्रेन के लिए, Husqvarna में नया 399cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो नई पीढ़ी के KTM Duke 390 से लिया गया है. जो 45 बीएचपी की पावर और 39 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *