[ad_1]

एम्स परिसर में दुर्घटना
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी के एम्स अस्पताल के परिसर में इंस्पेक्टर की पत्नी पर पुलिस ने डीडी एंट्री पर लापरवाही से हुए हादसे पर मामला दर्ज किया है। बुधवार शाम तक भी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एम्स परिसर में मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर नफे सिंह की पत्नी विपिन सिंह ने इलाज कराने आए चार लोगों को अपनी कार से टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फोर्ड इको स्पोर्ट कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने बुधवार शाम तक भी विपिन को गिरफ्तार नहीं किया था।
[ad_2]
Source link