जम्मू कश्मीर: अखनूर में बरातियों से भरी मेटाडोर असंतुलित होकर पलटीपलटी, दस लोग घायल

[ad_1]

अखनूर मेटाडोर हादसे में घायल लोग

अखनूर मेटाडोर हादसे में घायल लोग
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

अखनूर के मैरा मेंदरिया क्षेत्र में बरातियों से भरी मेटाडोर चालक का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इस हादसे में 17 बराती घायल हो गए। इनमें आठ लोगों को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुक्रवार शाम को मैरा मेंदरिया क्षेत्र की पंचायत बडूई से घरटाला जा रही बरातियों से भरी मेटाडोर जेकेओ बीएन 9727 गांव तचोडया में पहुंचने पर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। मेटाडोर के पलटते ही उसके सवार लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज शुरू हो गई।

मेटाडोर के पीछे आ रही एक मेटाडोर के बरातियों ने घायलों को पुलिस की मदद से निकाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक रोहित कुमार सहित सात अन्य घायलों को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया।

घायलों में बासू कुमार (9), आर्यन शर्मा (4), माणिक शर्मा (8), आशा देवी (30), रेणु (22), तांशी शर्मा (6), निसा देवी (38), सोनिका शर्मा (32), सिकंदर देवी (32) शामिल हैं। मेटाडोर जम्मू सिटी में चलती थी, जो बरात के लिए किराए बुलाई गई थी।

मौके पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी हरजीत सिंह की देखरेख में घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार सहित जीएमसी रेफर करने की प्रक्रिया की गई। सरपंच रक्षपाल शर्मा ने बताया कि गांव बडूई से गांव घरटाला जाते मेटाडोर पलटी है। 
 
जिसमें अधिकतर घायल पंचायत बडूई से हैं। एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा ने बताया कि घायलों में अधिकतर की हालत स्थिर है। मामले की जांच शुरू कर दी है। बीएमओ मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि आठ घायलों को जीएमसी रेफर किया है। बाकी का उपचार उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *