जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में दो मददगार गिरफ्तार, आईईडी, पिस्टल और ग्रेनेड बरामद

[ad_1]

Jammu Kashmir: Two terrorist associate arrested in Anantnag IED pistol and grenade recovered

जम्मू कश्मीर पुलिस
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी कब्जे से आईईडी, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल बरामद किए। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से लरकीपोरा इलाके के लुखभावन गांव में ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो मददगारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक आईईडी, एक हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *