जम्मू कश्मीर: आवासीय परिसरों के निर्माण से कमजोर वर्ग की जीवन शैली में आएगा बदलाव

[ad_1]

lg manoj sinha said Construction of residential complexes will change the lifestyle of the weaker sections

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू के सुंजवां में हाउसिंग कांप्लेक्स शहरी प्रवासी श्रमिकों, समाज के कमजोर वर्ग को उनके कार्यस्थल के पास सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगा। श्रमिक जम्मू कश्मीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हमारा दायित्व है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुंजवां में रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स के शुभारंभ मौके पर कही।

उन्होंने कहा कि आवासीय परिसरों के निर्माण से लोगों की जीवनशैली में बदलाव आएगा। कोशिश की जा रही है कि ऐसे गरीब लोग, जिनके पास घर नहीं है, उन्हें भी सरकार अच्छे आवास मुहैया करवाए। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लैट महज 2200 रुपये में किराये पर दिए जा रहे हैं।

लोग आसानी से रह सकते हैं और परिवर्तन ला सकते हैं। इससे विद्यार्थी, वंचित वर्ग, गरीब लोग, दिव्यांग, विधवाएं लाभान्वित होंगे। इस मौके पर उपराज्यपाल ने फ्लैट के लाभार्थियों को चाबियां भी वितरित कीं। इसमें शाम लाल, इफरान अहमद, इफजाज वानी, मनोज कुमार, बबलू शर्मा, मोहम्मद नायर और सुमित कौर शामिल रहे।

प्रमुख सचिव प्रशांत गोयल ने कहा कि प्रथम मंजिल में दिव्यांग, विधवाओं को सुविधा दी जाएगी। अभी तक 192 फ्लैट बनकर तैयार हैं। कुल 336 फ्लैट बनने हैं। इनमें 144 पर काम जारी है। नवंबर माह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्लैट में एक कमरा, बाथरूम, रसोईघर की सुविधा दी जा रही है। इन पर कुल 16.68 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर डीडीसी भरत भूषण, मेयर राजेंद्र शर्मा, प्रमुख सचिव प्रशांत गोयल, डिवकॉम रमेश कुमार, डीसी अवनी लवासा, नगर निगम आयुक्त राहुल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

अब कर सकते हैं सपना पूरा

जम्मू में पढ़ाई कर रही हूं। फ्लैट महज 2200 रुपये में मिला है। यहां पर आराम से पढ़ाई कर सपना पूरा कर सकूंगी। – महरूम, पुंछ

कम किराये में मिला फ्लैट

नरवाल में रेहड़ी पर सामान बेचता हूं। पहले बाजार में ही किराये पर कमरा लिया था। अब कम किराये में फ्लैट मिला है। आराम से काम कर सकूंगा। – मनोज कुमार, मढ़

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *