[ad_1]

उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला उमरा करने के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। हज से इतर उमरा एक छोटी धार्मिक यात्रा है, जो दो घंटे के अंदर संपन्न हो जाती है। सऊदी अरब के शहर मक्का की मस्जिद में उमरा किया जाता है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक उड़ान में अपने पिता के साथ तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी। उमर ने पोस्ट किया, “हे अल्लाह, मैं उमरा करने का इरादा रखता हूं। इसलिए इसे आसान बनाओ और इसे स्वीकार करो।”
पोस्ट की गई तस्वीर में दोनों नेकां नेता ‘एहराम’ में नजर आए। हज और उमरा करते समय मुस्लिम तीर्थयात्रियों द्वारा बिना सिले कपड़े एहराम पहनते हैं।
[ad_2]
Source link