जम्मू कश्मीर: उमर ने कहा- चुनाव आयोग और भाजपा के बीच है फिक्स मैच, अनुच्छेद 370 पर भी बोले

[ad_1]

omar abdullah said this is fixed match between Election Commission and BJP

Nc Leader Omar Abdullah
– फोटो : संवाद

विस्तार


नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच फिक्स मैच चल रहा है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर दोनों एक दूसरे की ओट में बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 प्रावधानों को हटाकर जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचाया।

संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोग पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा रद्द करने के फैसले से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने (अमित शाह) ऐसा किया और ऐसा करते समय उन्होंने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर से वादा एक व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि देश द्वारा किया गया था।”

उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे तो लोग फैसलों से नाखुशी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, “यह कारगिल (एलएएचडीसी चुनाव) में साबित हुआ था। यह डीडीसी (जिला विकास परिषद) चुनाव में भी साबित हुआ था और हम इसे विधानसभा चुनाव में भी साबित करेंगे…।”

अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने में देरी जम्मू-कश्मीर को विनाश की राह पर ले जा रही है। 2014 से लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह एक अजीब तरह का फिक्स्ड मैच है। जब आप सरकार से पूछेंगे, तो वे आपको बताएंगे कि चुनाव आयोग को फैसला करना है। जब आप चुनाव आयोग से पूछेंगे।” उनका कहना है कि उन्हें सरकार से सलाह लेने के बाद निर्णय लेना होगा।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *