जम्मू कश्मीर एलओसी: सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा की अग्रिम पोस्ट का दौरा किया, सीमा पर सुरक्षा की स्थिति जानी

[ad_1]

Army Chief General Manoj Pande visits forward post of LoC, knows situation on border

नियंत्रण रेखा पर जवानों से बातचीत करते सेनाप्रमुख मनोज पांडे
– फोटो : पीआरओ

विस्तार


जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नियंत्रण रेखा का दौरा किया। उन्होंने सीमा पर चल रहे ऑपरेशन तैयारियों और अन्य चीजों के बारे में जाना। नियंत्रण रेखा पर सर्तकता बनाने रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिया।

उत्तरी कमान के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उन्होंने एलओसी और आईबी की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनरल पांडे ने एलओसी के फारवर्ड एरिया में तैनात जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। सीमा पर निरंतर सतर्कता और जोश के साथ मोर्च पर डटे रहने के लिए उनकी सराहना भी की।

उन्हें उसी जोश और उत्साह के साथ काम करते रहने के लिए भी प्रोत्साहित भी किया। इससे पहे सेनाध्यक्ष ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात की थी। सेना प्रमुख और एलजी के बीच विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

सेना प्रमुख के साथ उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और 15 कोर के  जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भी थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *