[ad_1]

kathua
– फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील बनी के दूरदराज क्षेत्र बनी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कुछ लोगों ने विदेशी गुब्बारा और गैजेट देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों चीजों को कब्जे में लिया। गुब्बारा और गैजेट दक्षिण कोरिया निर्मित बताए जा रहे हैं। इन्हें अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरु कर दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की आधी रात को बनी से करीब 14 किलोमीटर दूर पंचायत बारी के मैदान में एक फटा हुआ गुब्बारा मिला। उसके साथ ही तारों से बंधा एक गैजेट भी बरामद हुआ। जोकि, थर्माकोल कवर से लिपटा हुआ था। इसमें एक ट्रांसमीटर भी था। ट्रांसमीटर के पीछे वीथेक्स कंपनी लिमिटेड, रेडियोसोंडे, मेड इन कोरिया लिखा था।
ग्रामीणों की सूचना पर बनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन्हें कब्जे में किया। बताया जा रहा है कि गैजेट पर अंग्रेजी में ‘वेदर’ भी लिखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गैजेट मौसम के पूर्वानुमान का डाटा जुटाने से आसमान में छोड़ा गया होगा। हालांकि, इस की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
[ad_2]
Source link