जम्मू-कश्मीर: कठुआ के बरनोटी में पलटा टैंकर, चालक को बचाने की जगह डीजल लूटते रहे लोग, हाईवे पर लग गया जाम

[ad_1]

Jammu Kashmir: Driver injured as tanker overturns in Kathua Barnoti, people carrying diesel, highway jammed

कठुआ के बरनोटी में पलटा डीजल टैंकर
– फोटो : संवाद

विस्तार


कठुआ-जम्मू हाईवे पर बरनोटी के पास डीजल से भरा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। वाहन के पलटने से टंकी लीक हो गई जिससे डीजल सड़क पर तेजी से बहने लगा। इस दौरान डीजल को लूटने के लिए आस-पास के लोग टूट पड़े। लोगों के हाथ डिब्बा या बाल्टी जो भी लगा उसे भरकर ले जाने लगे।

राहगीरों ने भी जब सड़क पर बहता डीजल देखा तो लालच में वे भी लूट में शामिल हो गए। पुलिस के पहुंचने तक तीन हजार लीटर डीजल बह चुका था और कुछ लोग लेकर जा चुके थे। पुलिस को देखते ही डीजल भरने में लगे लोगभाग खड़े हुए। वहीं, हादसे में चालक को चोट आई है।

साथ ही एक घंटे तक राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा। घटना का पता चलने के बाद पुलिस दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। पलटे हुए टैंकर को जेसीबी की मदद से सीधा किया गया और ट्रैफिक बहाल करवाया गया। 

चोटिल चालक की मदद के बजाय तेल लूटने में लगे रहे लोग 

टैंकर चालक बलबीर चंद ने बताया कि बुधवार रात को वह 14 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर लेकर पठानकोट से जम्मू की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बरनोटी के पास पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसका टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचों बीच पलट गया।

बलवीर ने बताया कि वह चोट लगने से टैंकर में फंस गया। जब तक उसे कुछ समझ आता खाली बाल्टिंया लेकर लोग वहां इकट्ठे हो गए। मदद करने की बजाय उन्होंने डीजल लूटना शुरू कर दिया। उसने किसी तरह निकलकर किसी की मदद से पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिस ने वहां पहुंच लोगों को भगाया और टैंकर को सीधा कर लीकेज बंद करवाई। गेज से मापने पर तेल तीन हजार लीटर कम निकला।

14 हजार कैपिसिटी का था टैंकर, चिंगारी निकलती तो हो सकता था धमाका

चालक बलबीर चंद ने बताया कि टैंकर में तीन अलग-अलग टंकियों में 14 हजार लीटर डीजल था। हादसे के कारण सबसे पिछली टंकी लीक हुई। इसमें 4 हजार लीटर डीजल था। उसके टैंकर की स्पीड कम थी, जिससे टैंकर पलटा तो सड़क पर घर्षण से चिंगारी नहीं निकली। अगर चिंगारी निकलती तो बड़ा धमाका हो सकता था और डीजल लूटने आए लोगों की जान भी जा सकती थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *