जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने की कार्यकारी समिति से नाम हटाने मांग की, मल्लिकार्जुन को लिखा पत्र

[ad_1]

Karan Singh asks to dropped from executive committee of jammu kashmir congress

Congress Leader Karan Singh
– फोटो : ANI

विस्तार


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई की 22 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति से अपना नाम हटाने की मांग की है। 92 वर्षीय कर्ण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने यह भी कहा है कि वे कई वर्षों से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 अक्टूबर को समिति के प्रदेश कांग्रेस की नई  कार्यकारिणी  समिति के गठन को मंजूरी दी थी। इसमें दिग्गज नेता कर्ण सिंह और सैफ-उद-दीन सोज के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गुलाम अहमद मीर, तारिक हमीद कर्रा, तारा चंद सहित 22 सदस्यों को शामिल किया गया है।

कर्ण सिंह ने पत्र में लाख है, “मेरा नाम नवगठित जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की  कार्यकारिणी  समिति में शामिल किया गया है। जैसा कि आप जानते हैं, मैं कई वर्षों से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नहीं हूं। इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि मेरा नाम हटा दिया जाए।’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *