जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद, एक दिन पहले माच्छिल में मारे गए थे पाकिस्तानी आतंकी

[ad_1]

jk: Weapons recovered terrorist hideout in Kupwara, Pakistani terrorists were killed in Machil

आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में वीरवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। एक दिन पहले माच्छिल सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। 

सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि बनखोट जंगल क्षेत्र में आतंकियों का ठिकाना है। इस सूचना के आधार पर पुलिस तथा सेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की। ठिकाने से दो एके राइफल, छह पिस्टल, चार हैंड ग्रेनेड बरामद किया। 

 

इसके अलावा एके राइफल व पिस्टल की 537 गोलियां, दो जोड़ी जूते और 20 हजार पाकिस्तानी करंसी आदि बरामद की गई है। ठिकाना ध्वस्त करने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *