जम्मू कश्मीर: डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- जल्द लापता सैनिक को खोज निकालेंगे, पुलिस-सेना कर रही तलाश

[ad_1]

jammu kashmir dgp dilbagh singh Will locate missing Army jawan

DGP Dilbagh Singh
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में लापता सेना के जवान के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द जवान का पता लगा लिया जाएगा।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, ‘ सेना के जवान की तलाश के लिए पुलिस और सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं। हमारे पास मौजूद सुरागों के मद्देनजर, हम उसका पता लगाने में सक्षम होंगे।’

इस बीच सैनिक जावेद अहमद वानी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान मंगलवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। जांच टीमों ने इस मामले में और अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है। लद्दाख क्षेत्र में तैनात सैनिक को रविवार को काम पर लौटना था, लेकिन वह शनिवार शाम को लापता हो गया। उनकी कार लावारिस हालत में मिली थी।

उधर, सैनिक के पिता मोहम्मद अय्यूब वानी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘मैं अपील करता हूं कि उसे जिंदा छोड़ दिया जाए। अगर उसने किसी को परेशान किया है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।’

छुट्टी के दौरान कश्मीर में लापता होने वाला चौथा जवान है जावेद

छुट्टी के दौरान कश्मीर में लापता होने वाला जावेद चौथा जवान है। मई 2017 में, आतंकवादियों ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को शोपियां जिले में उनके चाचा के घर से अपहरण कर लिया था। जहां वह एक शादी में शामिल होने गए थे। युवा अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और अगली सुबह उसका शव मिला था।

जून 2018 में सेना के एक जवान औरंगजेब का आतंकवादियों ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वह पुलवामा जिले से अपने घर पुंछ जा रहा था। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी फांसी का वीडियो आतंकवादियों द्वारा प्रसारित किया गया था।

एक अन्य जवान समीर मल्ला को मार्च 2022 में आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था और तीन दिन बाद बडगाम जिले में मृत पाया गया था।ो

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *