[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
जम्मू संभाग के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में गुरुवार तड़के सुबह आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आठ इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया। आठों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। मामला भद्रवाह के चिन्नोट इलाके का है। सुबह 4.45 बजे यहां आग लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। गनिमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन दो रेसत्रां, एक दुकान समेत आठ इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने बताया कि आग बुझाने के लिए पांच अग्निशमन वाहनों को तुरंत मौके पर पहुंचाया गया। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में आठ इमारतें जल गईं, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
[ad_2]
Source link