जम्मू-कश्मीर: तीस मई से प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

[ad_1]

BJP will start mass public relations campaign Jammu Kashmir from May 30

bjp jammu kashmir
– फोटो : Social Media

विस्तार

तीस मई से भाजपा महा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर शुरू होने वाले अभियान में केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश के सह प्रभारी आशीष सूद और राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान देश का सम्मान और कद पूरे विश्व में बढ़ा है और हर क्षेत्र में तरक्की हुई है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत महा शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने प्रदेश के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मोदी सरकार की उपलब्धियों का घर-घर तक पहुंचाएं। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने तीस मई से तीस जून तक महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की।

रैना ने कहा मोदी सरकार के सक्षम नेतृत्व में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद से जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश में शांति और खुशहाली के लिए पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र पर खासतौर से फोकस किया गया है।

महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि आगामी पार्टी कार्यक्रमों के लिए वह अधिक समय दे ताकि जन संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी को जमीनी स्तर पर ओर मजबूत किया जा सके। प्रदेश के सह प्रभारी आशीष सूद ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प से सिद्धि का मंत्र दिया हुआ है।

महासचिव डा देवेंद्र मनेयाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, पूर्व राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा भी मौजूद रहे।

मनमुटाव छोड़ मिलजुल कर भाजपा को मजबूत बनाने का समय: जितेंद्र

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अपने संबोधन में पार्टी नेताओं से मनमुटाव छोड़ मिल जुलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की । उन्होंने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ साल की उपलब्धियों को दर्शाना भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में हो रहे बदलाव की जानकारी है। उन्हें 2014 से पहले भारत की क्या स्थिति थी, उसके बारे में भी जानकारी है। उन्होंने दावा किया कि देश में सात दशक में कांग्रेस व अन्य की सरकारों में उतना विकास नहीं हुआ जितना पिछले नौ सालों में हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *