[ad_1]

For Reference Only
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक दुर्घटना रियासी में तो एक रामबन में हुई है। तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। दोनों मामलों में संबंधित जिला पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रियासी के चसाना क्षेत्र के हामसों गांव में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 350 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में मंजीत सिंह (32) और गुरबक्श (27) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को निकाल लिया गया है और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।
उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में केला मोड़ के पास एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां आज सुबह करीब सवा सात बजे एक कैब गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कैब ड्राइवर मुदस्सिर अहमद लांगनो (37) की मौत हो गई, जो श्रीनगर के डलगेट इलाके का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि वह जम्मू जा रहा था। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
प्रदेश में सर्द मौसम के बीच आए दिन सड़क दुर्घटनाएं की खबरें भी सामने आ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह हर चालक की जरूरी है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे। कोहरे और पहाड़ी क्षेत्र में सफर करते समय में अधिक सावधानी बरतें। बदलते मौसम में सड़क पर अधिक सतर्कता और चौकसी बरतने की जरूरत है। ताकि हर नागरिक सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
[ad_2]
Source link