[ad_1]

jammu kashmir police women constable (File)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस में आतंकवाद विरोधी अभियानों में महिला पुलिस बटालियन भी शामिल होगी। जम्मू-कश्मीर में महिला पुलिस बटालियन की मंजूरी मिलने के बाद 915 महिला कांस्टेबल पुलिस विभाग में शामिल हुई हैं।
विभिन्न स्तरों पर महिला पुलिसकर्मियों की कमी के कारण और लिंग आधारित हिंसा को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से महिला पुलिस बटालियन के गठन का मुद्दा उठाया था।
इसके बाद प्रदेश में 2019 में तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके बाद आवेदन, भर्ती और प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पुलिस विभाग को 915 महिला कांस्टेबल मिल गई हैं।
[ad_2]
Source link