[ad_1]

पुंछ
– फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में विस्फोट मामले में बुधवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार रात को पुंछ शहर में जिला अस्पताल के पास एक धार्मिक स्थल से सटी गली में हस्तनिर्मित कच्चे पदार्थ से विस्फोट हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘हमें पुंछ अस्पताल के पास एक संदिग्ध छोटी तीव्रता के विस्फोटक जैसी आवाज की जानकारी मिली। विस्फोट की सटीक प्रकृति का पता लगाने के लिए मामले की आवश्यक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
उन्होंने कहा कि विस्फोट किसी हस्तनिर्मित कच्चे पदार्थ के कारण किया गया लगता है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के संबंध में पूछताछ के लिए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link