[ad_1]

जम्मू में प्रदर्शन करते कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रदेश के जलशक्ति विभाग के 31 हजार अस्थायी कर्मी हर रोज हड़ताल पर हैं। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब मंगलवार को जलशक्ति विभाग के 500 स्थायी कर्मचारी भी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मौजूदा समय में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी जून माह से हड़ताल पर हैं।
वह नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि कर्मचारी 19 जून से हड़ताल पर हैं और 180 दिन हड़ताल को हो गए हैं। अभी तक रिकॉर्ड डिवकॉम कार्यालय में जमा नहीं हो पाया है।
वहीं, अब मंगलवार को जलशक्ति विभाग के स्थायी 500 कर्मचारी भी हड़ताल में भाग लेंगे। पदाधिकारी सुभाष, करतार चंद, राजेश जमवाल का कहना है कि अभी तक विभागीय पदोन्नति कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। तीन माह से इस मसले पर टालमटोल किया जा रहा है।
एसआरओ 43 का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। सेवा के दौरान कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों को सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल पाया है।
अस्थायी कर्मचारियों की पहले से ही हड़ताल चल रही है। मसला सरकार के ध्यान में है। स्थायी कर्मचारी कम संख्या में प्रदर्शन में भाग लेंगे। इससे कामकाज प्रभावित नहीं होगा। लोगों को रूटीन में पानी मुहैया करवाया जाएगा। – हमेश मनचंदा, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग
इन विभागों के कर्मचारी भी कर रहे हर रोज प्रदर्शन
इसके अलावा अलग अलग 24 विभागों से नौ हजार कर्मचारी भी कश्मीर में हालत खराब होने के कारण जम्मू संभाग में स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम राहत पैकेज के छह हजार कर्मचारी मई माह से और तीन हजार कर्मचारी जून माह से जम्मू बेस्ड रिजर्व कैटेगिरी एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।
मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। तीन माह से ज्यादा समय हो गया है। कर्मचारियों में डर का माहौल है। कश्मीर में हालत खराब हैं। जम्मू संभाग में नौकरी दी जाए। इसके लिए हर रोज पनामा चौक जम्मू में प्रदर्शन किया जा रहा है। – सतीश रैना, आल इंडिया माइग्रेंट डिस्प्लेस्ड एसोसिएशन
छह माह से मांग की जा रही है। टारगेट किलिंग के दौरान फैली दहशत में कर्मचारी जम्मू आए हैं। कुल तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी अलग-अलग विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। जम्मू में स्थानांतरण किया जाए। – विपिन कुमार, जम्मू बेस्ड रिजर्व कैटेगिरी एसोसिएशन
[ad_2]
Source link