[ad_1]

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड के मामलों को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शनिवार को 43 नए कोविड संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 28 और कश्मीर से 15 मामले हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 21 संक्रमित मामले जम्मू जिले से मिले हैं।
उधमपुर से 1, डोडा से 2, सांबा से 4, श्रीनगर, अनंतनाग से 2-2, बारामूला से 3, बड़गाम से 4, गांदरबल से 2, शोपियां से 1 मामला मिला है। इस बीच 32 मरीज रिकवर हुए। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 2417 कोविड परीक्षण किए गए।
प्रदेश में 336 सक्रिय मामले हैं। इनमें जम्मू संभाग में 184 मामले हैं और प्रदेश में लगभग मामलों को होम सर्विलांस पर रखा गया है।
[ad_2]
Source link