जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल की गई जमीन कुर्क, पुलिस ने की कार्रवाई

[ad_1]

jammu kashmir: Land identified as proceeds of terrorism attached in Bandipora

बांदीपोरा
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल की गई जमीन को कुर्क किया गया है। जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी मददगार के परिवार की जमीन बुधवार को आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत कुर्क कर ली गई।

भूमि को अपराध की आय के रूप में पहचाने जाने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि यह जमीन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सहयोगी इरफान अहमद भट के परिवार की है। पुलिस ने कहा कि उसका भाई 2000 में पाकिस्तान में घुसपैठ कर गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *