[ad_1]

Security Forces (File)
– फोटो : संवाद
विस्तार
राजोरी जिले की कालाकोट सब डिवीजन के तत्तापानी बरोह के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का अभियान पांचवे दिन शुक्रवार को भी जारी है। बरोह और सूम के जंगलों में सेना के पैरा कमांडो, राष्ट्रीय राइफल के जवान, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। खोजी कुत्तों, ड्रोन और हेलिकॉप्टर का भी तलाशी अभियान में सहारा लिया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी सुरक्षाबलों ने सारा दिन जंगलों को खंगाला लेकिन अभी कोई आतंकी नहीं दिखा।
[ad_2]
Source link