[ad_1]

जिम्नास्ट
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू-कश्मीर युवा जिम्नास्ट मुस्कान राणा रिदमिक जिम्नास्टिक में देश की सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर जिम्नास्ट बन गई हैं। 16 से 18 दिसंबर के बीच बंगलुरू में आयोजित 26वीं जूनियर नेशनल रिदिमक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में मुस्कान ने व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण जीते और टीम वर्ग में तीन रजत पदक जीते हैं। टीम में मुस्कान के साथ जागृति ठाकुर, मान्या और वैभवी शर्मा थीं।
वहीं, बंगलुरू में ही आयोजित 25वीं सीनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में सीनियर टीम ने रजत पदक जीता है। टीम में वंदना, स्नेहा दीवान, स्तुति गुप्ता और विओमिनी डोगरा शामिल थीं। जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर किरण वातल ने खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दीं। किरण वातलन ने कहा कि जम्मू में विश्व स्तर की जिम्नास्टिक अकादमी मिलने से खिलाड़ी इस तरह का प्रदर्शन करने के योग्य बन रहे हैं। उन्होंने जिम्नास्टिक कोच और अर्जुन अवार्डी कृपाली सिंह और अन्य सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी हैं।
[ad_2]
Source link